सीकर व्यापार संघ ने सीआई सुनील जांगिड़ से मिलकर शहर की समस्याओं पर चर्चा की…

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर व्यापार संघ ने बैठक की और झंडारोहण की तारीख तय की

सीकर व्यापार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने हाल ही में कोतवाली में नवनियुक्त सीआई सुनील जांगिड़ से मुलाकात की और शहर की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान सीआई का स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार संघ के संस्थापक राधेश्याम पारीक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशी प्रसाद माउका, पिपराली रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील कौशिक, चांदपोल व्यापार संघ के अध्यक्ष नाथूराम ओला समेत कई सदस्य शामिल हुए।

बैठक में संरक्षक मदन प्रकाश मावालिया की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि महर्षि परशुराम पार्क में 26 जनवरी को सुबह सवा 10 बजे झंडारोहण किया जाएगा, जो संघ के अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावात करेंगे। इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा मित्तल, संरक्षक पनालाल सारड़ा और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.