सीकर संभाग बहाली के लिए डीवाईएफआई का हस्ताक्षर अभियान शुरू…

राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ 2 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

सीकर संभाग की बहाली की मांग को लेकर डीवाईएफआई ने मांडोता गांव से जिलास्तरीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष किशोर मांडोता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजनीतिक कारणों से सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को निरस्त करने के फैसले ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।

नौजवान सभा ने जिले के सभी गांवों और कस्बों में एक महीने तक अभियान चलाकर 2 लाख युवाओं को इस आंदोलन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। हस्ताक्षर अभियान पूरा होने के बाद मार्च में इन हस्ताक्षरों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर डीवाईएफआई के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Comments are closed.