सीकर साइंस कॉलेज की विज्ञान दीवार को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान…
भामाशाह डॉ. वीके जैन द्वारा विज्ञान के सिद्धांतों से सजी 740 फीट लंबी दीवार
सीकर के राजकीय साइंस कॉलेज में सोमवार को प्राचार्य डीडी गुडेसरिया की अध्यक्षता में भामाशाह सहयोग कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य ने बताया कि भामाशाह डॉ. वीके जैन द्वारा 740 फीट लंबी धातु से निर्मित दीवार पर विज्ञान के सिद्धांत उकेरे गए हैं, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। कार्यक्रम में प्रो. नंदलाल सिंह रणवां, पूर्व प्राचार्य आरती शर्मा और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मंच संचालन रामदेव सिंह ने किया।
Comments are closed.