सीकर से तीर्थ यात्रियों का महाकुंभ प्रयागराज और अयोध्या के लिए प्रस्थान…
अवधेशाचार्य महाराज ने तीर्थ यात्रियों को दी शुभकामनाएं, 14 फरवरी को लोहार्गल धाम में मकर संक्रांति उत्सव
गोपीनाथ गौ सेवा समिति, सीकर द्वारा तीर्थ यात्रियों की दो बसों को भगवा झंडी दिखाकर प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या दर्शन के लिए रवाना किया गया। लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज ने यात्रियों को मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण स्वच्छ रखने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को लोहार्गल धाम में मकर संक्रांति उत्सव और कई धार्मिक आयोजन धूमधाम से मनाए जाएंगे।
Comments are closed.