सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
लड़की 4 फरवरी की रात करीब 10 बजे घर से लापता हुई थी। परिजनों ने युवक को पहले भी समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एएसआई राम सिंह के नेतृत्व में लड़की की तलाश जारी है।
Comments are closed.