सीकर से वैष्णोदेवी के लिए नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ….
नवरात्रि के पहले दिन सांसद अमराराम ने दिखाई हरी झंडी, सीधी रेल सेवा से भक्तों में खुशी
नवरात्रि के पहले बुधवार को सीकर से श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है। सांसद अमराराम ने इस अवसर पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए ट्रेन के कर्मचारियों को मिठाई भी बांटी। मीडिया से बात करते हुए अमराराम ने बताया कि फिलहाल सीकर से कई लंबी दूरी की ट्रेनें संचालित हो रही हैं। रेलवे ने अब उदयपुर सिटी से श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा के बीच एक विशेष ट्रेन शुरू की है, जो फिलहाल सप्ताह में एक दिन चलेगी। अमराराम ने यह भी कहा कि शीतकालीन सत्र में ट्रेन की नियमितता बढ़ाने की कोशिश करेंगे, ताकि यह सेवा सप्ताह के सातों दिन चालू हो सके। ट्रेन संख्या 09603 उदयपुर सिटी से हर बुधवार 01:50 बजे रवाना होगी और गुरुवार को 05:50 बजे श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन संख्या 09604 गुरुवार को 10:50 बजे कटरा से रवाना होकर शुक्रवार 13:55 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान ट्रेन राणाप्रतापनगर, मावली, अजमेर, सीकर, झुंझुनू, हिसार, लुधियाना, पठानकोट कैंट और जम्मूतवी समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन बुधवार सुबह 11:15 पर सीकर पहुंचेगी और पांच मिनट बाद आगे की यात्रा के लिए रवाना होगी।
Comments are closed.