सेना के रिटायर्ड जवानों का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न…
युवाओं को सेना में भर्ती के लिए मुफ्त फिजिकल ट्रेनिंग देने का संकल्प
नागौर जिले के नीमोद गांव में 21 ग्रेनेडियर्स के रिटायर्ड जवानों का 41वां स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता कैप्टन याकूब खान ने की। इसमें सीकर, झुंझुनूं, नागौर समेत कई जिलों से 200 से अधिक पूर्व सैनिक और जेसीओ शामिल हुए। सम्मेलन में कायमखानी समाज की सेना में घटती संख्या पर चर्चा हुई, जिसमें 2024 में 91 युवाओं की भर्ती के बाद 2025 में इसे 300 तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इसके लिए रिटायर्ड जवान अपने इलाकों में युवाओं को मुफ्त फिजिकल ट्रेनिंग देंगे।
Comments are closed.