सोफिया के 41 विद्यार्थियों ने साईंस ओलम्पियाड में जीते गोल्ड मैडल…

अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड में स्कूल का गौरव बढ़ाया

डोलियो का बास, बजाज रोड़, स्थित सोफिया सैन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के 41 विद्यार्थियों ने इन्टरनेशनल साईंस ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल जीते और द्वितीय लेवल के लिए क्वालीफाई किया।

निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित साईंस ओलम्पियाड में कक्षा 5 से 12वी तक के 41 विद्यार्थियों ने गोल्ड मैडल जीतने के साथ-साथ नेक्स्ट लेवल के लिए क्वालीफाई करके संस्था का नाम रोशन किया। प्रिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह् से सम्मानित किया। निदेशक रूपेश शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा प्रारम्भ किये गए प्री-फाउण्डेशन और फाउण्डेशन पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों में उत्साह का महौल है। विद्यालय द्वारा तैयार करवाये गए स्टेडी मेटेरियल के कारण सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय के विद्यार्थी लगतार सफलता प्राप्त कर रहे है। विद्यालय प्रशासन की तरफ से सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार जताया गया। कार्यक्रम का संचालन मेघना माटोलिया ने किया। सभी विद्यार्थी और कर्मचारी एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आये।

Comments are closed.