सोफिया स्कूल के विद्यार्थियों ने मैथ्स ओलम्पियाड मे जीते 27 मैडल …
विद्यार्थियों ने 19 गोल्ड मैडल और 8 मैडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किए
डोलियों का बास, बजाज रोड़, स्थित सोफिया सैन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इन्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन संस्था द्वारा आयोजित मैथ्स ओलम्पियाड में 19 गोल्ड मैडल और 8 मैडल ऑफ एक्सीलेंस जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया।
निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि कक्षा 1 से 11 तक के कुल 64 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी और हमारे विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 मैडल प्राप्त किये। साथ-साथ कुल 8 विद्यार्थियों ने द्वितीय लेवल के लिए भी क्वालीफाई किया। प्रिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी सम्बन्धित अध्यापक गण को इस शानदार सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर सभी कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियो को शुभकामना दी।
Comments are closed.