सोफिया स्कूल के विद्यार्थियो ने ओलम्पीयाड फाउन्डेसन मे गोल्ड मेडल जीते …
कुल 36 गोल्ड मेडल, 3 जोनल रैंक और नकद पुरस्कार जीते
डोलियों का बास, बजाज रोड़, स्थित सोफिया सेन्ट्रल सी. सै. स्कूल के विद्यार्थियो ने सांइस ओलम्पीयाड फाउन्डेसन द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा मे काॅमर्स, सामाजिक विज्ञान एवं हिन्दी मे कुल 36 गोल्ड मेडल, तीन जोनल रैंक एवं 2500रुपये के नकद पुरस्कार जीते।
निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि काॅमर्स मे 10 विद्यार्थियो ने गोल्ड मेडल एवं 2 विद्यार्थियो ने नकद पुरस्कार जीते। जबकि सामाजिक विज्ञान मे 15 विद्यार्थियो ने गोल्ड मेडल एवं एक विद्यार्थी ने नकद और हिन्दी मे 11 विद्यार्थियो ने गोल्ड मेडल एवं दो विद्यार्थियो ने नकद पुरस्कार जीते।
प्रिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि विद्यालय द्वारा दो वर्ष पूर्व प्री-फाउन्डेसन और फाउन्डेसन की कक्षाऐ प्रारम्भ की गई। जिससे विद्यार्थियो मे उत्साह है और ओलम्पीयाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा मे लगातार अच्छे परिणाम सामने आ रहे है।
निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियो को शभुकामना दी। साथ-साथ अभिभावको को भी विद्यार्थियो को प्रेरित करने के लिए कहा जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं मे हिस्सा ले सके। विद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षको का भी सम्मान किया गया तथा सभी एक दूसरे को बधाई देते नजर आये।
Comments are closed.