सोफिया स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन…

विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, विजेताओं को मिलेगा सम्मान

डोलियों का बास, बजाज रोड़, स्थित सोफिया सेन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल मे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि प्री-प्राइमरी और प्राइमरी सेेक्शन मे विद्यार्थियो के मध्य फ्राॅग रेस, बैलून फुलाना, म्यूजिकल चेयर, लाॅगजम्प, हाईजम्प एवं एथलीटस का आयोजन किया गया। कक्षा-6 से 12 तक के विद्यार्थियों के मध्य खो-खो, कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन इत्यादि अनेक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता को कक्षावार करवाया गया,जिसमे प्रत्येक वर्ग मे 3-3 विजेता चुने गये। सभी को मेडल और प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी विजेताओं को शुभकामना दी और साथ-साथ इस तरह के आयोजन मे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को हिस्सा लेने को प्रेरित किया। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती किरनदेवी एवं श्री किशोरी जी के नेतृत्व मे किया गया। सभी विद्यार्थी और शिक्षकगण विजेता को बधाई देते नजर आये।

Comments are closed.