सोफिया स्कूल में पतंग उत्सव मनाया गया…

विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से मनाया मकर संक्रांति का पर्व

डोलियो का बास, बजाज रोड़, स्थित सोफिया सैन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में पतंग उत्सव मनाया गया। निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों ने पतंग उड़ाकर पतंग उत्सव पारम्परिक तरीके से मनाया गया। पिं्रसीपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में अनैक सभ्याताएँ समाही है। मकर संक्रांन्ति एक ऐसा पर्व है जिसमें हर वर्ग, हर उम्र, हर संप्रदाय पूरे जोश के साथ परम्परागत रूप से पतंग उत्सव में भाग लेता है। निदेशक रूपेश शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोन्धित करते हुए कहा है कि हमें अपनी परम्पराओं को मानते हुए इस पतंग उत्सव को बड़ी धूम-धाम से मनाना चाहिए। साथ ही साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाईनीज माँझे को उपयोग नहीं करना है। यह पर्व अपने परिवार और दोस्तों के साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी, शैक्षिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे और विद्यार्थी के साथ तनाव मुक्त वातावरण में मस्ती करते नजर आये।

Comments are closed.