सोफिया स्कूल मे तुलसी पूजन दिवस और क्रिसमिस डे का आयोजन किया गया…

भारत की विविधता को मान्यता देते हुए विद्यार्थियों को परम्पराओं की जानकारी दी गई

बजाज रोड़, डोलियों का बास, स्थित सोफिया सेन्ट्रल सी. सै. स्कूल मे तुलसी पूजन दिवस और क्रिसमिस डे का आयोजन किया गया।
निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि विद्यालय मे सनातन परम्परा केे अनुसार विधिवत तुलसी पूजन किया गया। साथ ही साथ क्रिसमिस डे का भी आयोजन किया गया।


प्रिंसिपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि क्रिसमिस डे के अवसर पर प्रि-प्राइमरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थी सांता की ड्रेस मे विद्यालय आये। कुछ विद्यार्थियों और शिक्षको ने सांता क्लॉज के रूप मे बच्चो को टॉफी एवं उपहार बाँटे। निदेशक रूपेश शर्मा ने बताया कि भारत की अनेकता मे एकता के मंत्र को साकार करते हुए तुलसी पूजन दिवस और क्रिसमिस डे दोनो का आयोजन कर के विद्यार्थियो को भारत की विभिन्न परम्पराओं की जानकारी दी गई। यह भविष्य मे अच्छे भारत का निर्माण करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विद्यालय प्रशासन की तरफ से सभी को शुभकामनाएँ दी गई।

Comments are closed.