सोभासरिया महाविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सीकर
सोभासरिया महाविद्यालय के बीसीए विभाग द्वारा “From Data to AI: Building & Deploying AI Applications using Gemini API and AI Agents” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विभागाध्यक्ष प्रीतम लाटा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षक ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे जनरेटिव एआई (Generative AI), एआई एजेंट (AI Agents), जेमिनी API तथा एआई चैटबॉट (AI Chatbot) पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को प्रायोगिक सत्रों के माध्यम से इन तकनीकों के उपयोग और उनके वास्तविक जीवन में अनुप्रयोगों के बारे में प्रशिक्षक सौरभ सोनी ने विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक तकनीकों की गहन जानकारी प्राप्त की। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
सोभासरिया ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा और कॉलेज उप-प्राचार्य डॉ. महेश डोकवाल ने इस प्रकार के नवाचारपूर्ण एवं रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Comments are closed.