स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ई-रिक्शा वितरण…

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी निगम और अनुजा निगम ने दिया स्वरोजगार का अवसर

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड और अनुजा निगम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला परिषद में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्याधर वाल्मीकि को ई-रिक्शा प्रदान किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा और परियोजना प्रबंधक अरविंद ओला ने लाभार्थी को ई-रिक्शा की चाबी सौंपी।

अरविंद ओला ने बताया कि निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत 31 दिसंबर 2024 तक स्वरोजगार हेतु ऋण आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इन योजनाओं में 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों को 40 हजार से 10 लाख रुपए तक का ऋण 4 से 8 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा, जो 20 त्रैमासिक किश्तों में चुकता किया जाएगा। यह कदम लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास है।

Comments are closed.