स्व. एडवोकेट रूपनारायण माथुर स्मृति कायस्थ क्रिकेट प्रीमियर लीग आयोजित….

स्व. एडवोकेट रूपनारायण माथुर की स्मृति में कायस्थ हितकारिणी समिति एवं कायस्थ युवा संगठन द्वारा दो दिवसीय कायस्थ क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता की गई आयोजित

स्व. एडवोकेट रूपनारायण माथुर की स्मृति में कायस्थ हितकारिणी समिति एवं कायस्थ युवा संगठन द्वारा दो दिवसीय कायस्थ क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विक्टर क्रिकेट एकेडमी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सीकर शहर की चार टीम एवं जयपुर की दो टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें राजस्थान राइडर्स सीकर टीम ने बांके बिहारी टीम जयपुर को हराकर विजय प्राप्त की।
समिति के महासचिव अश्वनी माथुर ने बताया कि प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। जिसमें समाज के युवा बढ़-चढक़र भाग लेते हैं। प्रतियोगिता का संचालन कृष्ण कुमार माथुर ने किया। इस दौरान कायस्थ हितकारिणी समिति के संरक्षक प्रदीप माथुर, अध्यक्ष राधाकृष्ण माथुर, उपाध्यक्ष सुरेश माथुर, कृष्ण कुमार माथुर, कायस्थ युवा संगठन के अध्यक्ष अशोक माथुर एवं इसके पदाधिकारियों के अतिरिक्त स्व. एडवोकेट रूपनारायण माथुर के पुत्र राजीव माथुर, बनवारी माथुर, एडवोकेट राजेश माथुर, अक्षत माथुर, अरविंद माथुर, पवन माथुर, नंदलाल माथुर, मोहित सक्सेना, राजेश माथुर, लोकेश माथुर एवं जयपुर से पधारे सतीष माथुर व योगेश माथुर आदि मौजदू रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मातृ शक्ति महिलाओं की उपस्थिति भी सराहनीय रही।

Comments are closed.