हिसार-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन: यात्री सुविधा के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था…

सीकर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन, बढ़ते यात्रीभार को ध्यान में रखकर विशेष यात्रा

त्योहारी सीजन में यात्रीभार को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने हिसार-पुणे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, ट्रेन (04723) हिसार से 3 नवंबर को प्रस्थान करेगी, जबकि पुणे से वापसी ट्रेन (04724) 4 नवंबर को शुरू होगी। यह ट्रेन सीकर समेत 20 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिसमें एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, आठ स्लीपर और चार जनरल डिब्बे होंगे।

यात्रा विवरण और मार्ग
हिसार-पुणे स्पेशल सुबह 5:50 बजे हिसार से रवाना होगी और जयपुर में दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11:30 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी यात्रा पुणे से 2:30 बजे शुरू होकर जयपुर दोपहर 2:35 बजे पहुंचेगी और रात 10:30 बजे हिसार पहुँचेगी।

Comments are closed.