1 नवंबर को बैंकों में अवकाश की मांग…

राजस्थान में राज्य सरकार ने दीपावली अवकाश में 1 नवंबर को भी शामिल करते हुए की अवकाश की घोषणा

राजस्थान में राज्य सरकार ने दीपावली अवकाश में 1 नवंबर को भी शामिल करते हुए अवकाश की घोषणा की है। लेकिन इस दिन नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश घोषित नहीं किया है इस कारण बैंक, बीमा व अन्य वित्तीय संस्थान खुले रखने होंगे। जिसके कारण वित्तीय संस्थानों के अधिकारी कर्मचारी 1 नवंबर को मनाए जाने वाले दीपावली उत्सव को नहीं मना पाएंगे। उन्हें अपने कार्य स्थल पर उपस्थित रहना होगा। अधिकतर कर्मचारियों की पदस्थापना अपने निवास स्थान से दूर होती है, उन्हें 1 नवंबर को कार्यस्थल पर जाना होगा। यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियंस के प्रदेश संयोजक महेश मिश्रा ने दिनांक 22 अक्टूबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन देकर 1 नवंबर के अवकाश की मांग की थी। लेकिन घोषणा में बैंकों व वित्तीय संस्थानों के अवकाश शामिल नहीं हैं। अत: मीडिया के माध्यम से राजस्थान सरकार से निवेदन है कि इस दिन नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत राजस्थान में अवकाश की घोषणा की जाए।
बाबूलाल शर्मा,

Comments are closed.