कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिहन के निधन पर चौधरी नारायण सिंह जताई गहरी संवेदना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिहन के निधन पर चौधरी नारायण सिंह जताई गहरी संवेदना
सीकर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सीकर नगर परिषद के पूर्व सभापति सोमनाथ त्रिहन के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा दातारामगढ़ के पूर्व विधायक नारायण सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके और सोमनाथ त्रिहन के बीच अत्यंत आत्मीय संबंध थे। दोनों ने लंबे समय तक साथ रहकर राजनीति और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि “सोमनाथ जी त्रिहन के निधन से शेखावाटी क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। क्षेत्र की जनता ने एक कर्मठ, समर्पित और संघर्षशील जननायक खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।”
नारायण सिंह ने दिवंगत त्रिहन के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सोमनाथ त्रिहन, नारायण सिंह के सहपाठी भी रहे थे, जिससे यह क्षति व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत गहरी है।
Comments are closed.