15 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला…
पिता ने हरियाणा निवासी युवक पर किडनैप का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
सीकर जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। लड़की खेत पर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता ने युवक पर किडनैप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 15 साल की बेटी 19 जनवरी को सुबह 10 बजे के करीब खेतों में गई थी। उन्हें शक है कि हरियाणा निवासी युवक उनकी बेटी को लेकर भाग गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed.