18 साल की युवती ने हॉस्टल मे लगाई फांसी, नीट की कर रही थी तैयारी, सदमे मे परिजन
सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में नीट की तैयारी कर रही हरियाणा के नारनौल जिले की निवासी एक युवती ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली. मामले में मृतका के परिजनों ने मृग रिपोर्ट दर्ज करवाई है.
राजस्थान के सीकर उद्योग नगर थाना इलाके में नीट की तैयारी कर रही हरियाणा के नारनौल जिले की निवासी एक 18 साल की युवती ने एक हॉस्टल में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली. युवती सीकर में रहकर निजी कोचिंग संस्थान में नीट की कोचिंग कर रही थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है.

Comments are closed.