30 हजार रुपये छीनने का आरोपी गिरफ्तार…

मारपीट कर ऑनलाइन रकम वसूलने का मामला

सीकर में दादिया पुलिस ने मारपीट कर जबरन रुपये वसूलने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि दयानंद उर्फ कालू जाट (निवासी दीनारपुरा) ने अपने साथियों के साथ मिलकर विजेश कुमार (निवासी बड़ा गांव, झुंझुनूं) और उसके दोस्तों से मारपीट की। इसके बाद जबरन फोनपे के जरिए 30 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed.