90 साल के नाथूराम पिलानियां ने खेलों में रचा इतिहास, सम्मानित…

दक्षिण एशिया मास्टर एथलेटिक्स में तीन इवेंट्स में प्रथम स्थान, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

सीकर जिले के सूठोट गांव के 90 वर्षीय नाथूराम पिलानियां ने प्रथम दक्षिण एशिया मास्टर एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप में तीन किलोमीटर दौड़, 60 मीटर दौड़ और भाला फेंक में अव्वल रहते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्मी रिटायर्ड पर्सन कैटेगरी में उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा।

उनके सम्मान में ग्रामीणों ने विशेष समारोह आयोजित किया, जिसमें मानव सेवा संस्थान के भंवरलाल जांगिड़, ईश्वर सिंह राठौड़, मूलचंद, टोडरमल, इकबाल, बजरंगलाल सैनी और ओमप्रकाश सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन ओमप्रकाश पुरोहित ने किया।

Comments are closed.