कमला देवी जनसेवा ट्रस्ट की बैठक में कई सामाजिक प्रस्तावों पर चर्चा…
1100 पौधे वितरण, बालिका शिक्षा छात्रवृत्ति, हाइवे अवैध कट पर रोक लगाने के प्रस्ताव पारित
कमला देवी जनसेवा ट्रस्ट की साधारण सभा की बैठक हाल ही में आयोजित की गई, जिसमें कमूल एक सहारा संस्थान द्वारा संचालित आगामी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में मानसून के दौरान निशुल्क पौधे वितरण, जरूरतमंद बालिकाओं के लिए शिक्षा छात्रवृत्ति, हाइवे पर अवैध कट से हादसों की रोकथाम, और कच्ची बस्तियों में स्पर्श कार्यक्रम जैसे कई सामाजिक मुद्दों पर प्रस्ताव रखे गए।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एसके फगेड़िया ने इस बैठक में घोषणा की कि आगामी मानसून में 1100 पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा के लिए आगामी सत्र में 21 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त, स्पर्श कार्यक्रम के तहत कच्ची बस्तियों में जागरूकता फैलाने के लिए भी आयोजन किया जाएगा। हाइवे पर अवैध कट बंद करने के लिए प्रशासन को जल्द अवगत कराए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक में संस्थान के सचिव सुमन नेहरा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र दायमा, मीडिया प्रभारी शहरी शिवकरण, विकास फगेड़िया, और पवन भी उपस्थित रहे।
Comments are closed.