प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा दूधवा में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 304 मरीज लाभान्वित
प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा दूधवा में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 304 मरीज लाभान्वित
प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा दूधवा में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 304 मरीज लाभान्वित
सीकर
जयपुर रोड, सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दूधवा ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूधवा, उदयपुरा, मोहनपुरा, रामपुरा, भवानीपुरा, बासडी कलां आदि समीपवर्ती क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।
कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिशियन, जनरल सर्जन, ईएनटी सर्जन, पीडियाट्रिशियन, साइकेट्रिस्ट, डर्मेटोलाॅजिस्ट तथा डेंटल सर्जन की बड़ी विशेषज्ञ टीम द्वारा 304 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई।
शिविर में पूर्व सरपंच रामेश्वर जाखड़, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह, भामाशाह परशुराम शर्मा, रिटायर्ड सूबेदार रघुवीर सिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल, महावीर सिंह, धर्मचंद जैन, सत्यनारायण राणा, समदर सिंह, रघुनाथ शर्मा, सुनील जैन, अमर सिंह, मनोज मोदी सहित अनेक गणमान्यजन शरीक हुए।
Comments are closed.