स्मृतिशेष मेवा कंवर के एकादशा हरिकीर्तन में संतों कवि और भजन गायको नें भजनांजलि के रूप में दी श्रदांजलि, पगड़ी रस्म में भी शामिल हुए गणमान्यजन
स्मृतिशेष मेवा कंवर के एकादशा हरिकीर्तन में संतों कवि और भजन गायको नें भजनांजलि के रूप में दी श्रदांजलि, पगड़ी रस्म में भी शामिल हुए गणमान्यजन
स्मृतिशेष मेवा कंवर के एकादशा हरिकीर्तन में संतों कवि और भजन गायको नें भजनांजलि के रूप में दी श्रदांजलि, पगड़ी रस्म में भी शामिल हुए गणमान्यजन
सीकर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा नेता एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास की कई दिनों से उपचारित माताजी स्मृतिशेष मेवा कंवर का 8 अगस्त को देवलोकगमन हो गया था।जिसके बाद उनके पैतृक गांव पालवास में तब से लगातार श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। 11 दिनों तक सीकर सहित प्रदेश और प्रदेश के बाहर से संत समाज, सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक लोग प्रतिदिन पालवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे।
कल रात्रि संतों के सानिध्य में एकादशा की हरिकीर्तन रात्रि के अवसर पर विशेष भजनांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पालवास नाथ जी आश्रम के महंत विक्रम नाथ जी महाराज, अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत चंद्रमादास जी महाराज, निम्बार्क रत्न मनोहरशरण दास जी महाराज, सनवाली आश्रम के शांति नाथ जी महाराज, कछवा आश्रम के योगी मोती नाथ जी महाराज, कैलाश नाथ जी महाराज, श्री करणी गोपाल गो धाम के भगवान दास जी महाराज, राम दास जी महाराज, प्रेम दास जी महाराज, रुद्र नाथ जी महाराज सहित भजन गायक किशोर कुमार, संत कुमार आचार्य, विक्रम सिंह, सुरेन्द्र काका एवं कवि कैलाश दान चारण सहित कई संतों और भजन गायकों ने उनके निवास पहुंचकर भजनांजलि और काव्य रचनाओं के माध्यम से स्मृतिशेष मेवा कंवर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भजनांजलि के साथ-साथ निम्बार्क रत्न मनोहरशरण दास जी महाराज एवं महंत चंद्रमादास जी महाराज ने स्व. मेवा कंवर के जीवन से जुड़े संस्कारों को याद करते हुए उनके करुणा, ममता और परोपकारी जीवन की प्रशंसा करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
महंत चंद्रमादास जी महाराज ने कहा कि पूज्य माताजी देवलोकगमन से पूर्व उसी दिन गायों, संतों और पक्षियों के लिए अपने हाथों से परिवारजनों के माध्यम से अन्न-चारा दान देकर गईं, जो उनके परमार्थ जीवन का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
पगड़ी रस्म कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में गणमान्यजनों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा ने सनातन विधिपूर्वक स्मृतिशेष मेवा कंवर के बेटों का पगड़ी रस्म दस्तूर करवाया। जिसमे बड़े बेटे नरपत सिंह पालवास सहित सभी भाइयो के रिश्तेदार परिजन और गणमान्यजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर परिवार, समाज, रिश्तेदारों सहित बी.एस. रावत, सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसलर एस.पी. सिंह ख्यालिया,भामाशाह अमित खंडेला,से.नि. पुलिस उपाधीक्षक भंवर सिंह, सीआई प्रहलाद सिंह राठौड़, एनआरआई घासीराम बगड़िया, मंजीतपाल सिंह सांवराद, लोक अभियोजक एडवोकेट सांवरमल बिजारणिया, विशिष्ट लोक अभियोजक नागरमल कुमावत, शिक्षाविद ब्रह्मदत्त शर्मा, एडवोकेट हरीश शर्मा, एडवोकेट कानपुरी गोस्वामी, एडवोकेट गिरधारी बाजिया, भाजपा नेत्री सरोज कड़वासरा, भंवरलाल डोटासरा, कासली पूर्व सरपंच खाजू खां, सुदर्शन सिंह खुड़ी_, शंकर सिंह उग्रावत, कॉमरेड रामरतन बगड़िया, सूबेदार माखन सिंह, कपिल सिंह परिहार, सूरजभान सिंह चैनपुरा, कृष्णा सिंह खिरोड़ _, _अरुण पारीक, उत्तम सिंह शक्तावत, एल.बी.एस. स्कूल निदेशक _रामेश्वर कड़वासरा, _सरस्वती स्कूल निदेशक _शिवराज सिंह शेखावत, _हारून खा कासली सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Comments are closed.