खेल महाकुंभ के पहले चरण में केशवानंद के खिलाड़ियों का दबदबा
9 चैंपियनशिप, 5 उपविजेता और 3 तृतीय स्थान; व्यक्तिगत स्पर्धाओं में जीते 106 पदक
खेल महाकुंभ के पहले चरण में केशवानंद के खिलाड़ियों का दबदबा
9 चैंपियनशिप, 5 उपविजेता और 3 तृतीय स्थान; व्यक्तिगत स्पर्धाओं में जीते 106 पदक
भढ़ाडर (सीकर)। 70वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता खेल महाकुंभ-2026 के पहले चरण में स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान की टीमों ने विभिन्न खेलों में 9 चैंपियनशिप, 5 उपविजेता और 3 तृतीय स्थान हासिल किए। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अब तक 57 स्वर्ण, 24 रजत और 25 कांस्य सहित कुल 106 पदक जीते हैं।
संस्थान की टीमों ने U-19 हैंडबॉल बॉयज, U-17 फुटबॉल बॉयज, U-14 फुटबॉल गर्ल्स, U-14 हैंडबॉल बॉयज, U-14 बैडमिंटन, U-14 स्विमिंग बॉयज, U-17 स्विमिंग बॉयज, U-17 स्विमिंग गर्ल्स और U-19 स्विमिंग गर्ल्स में चैंपियनशिप हासिल की।
वहीं U-17 टेबल टेनिस में अव्वल कटारा, U-19 स्विमिंग बॉयज, U-14 स्विमिंग बॉयज एवं गर्ल्स ओवरऑल, U-17 फुटबॉल बॉयज तथा U-14 फुटबॉल बॉयज में टीम उपविजेता रही। U-17 हैंडबॉल बॉयज, U-14 हैंडबॉल गर्ल्स और U-19 वेटलिफ्टिंग ओवरऑल में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तैराकी में 64 पदक
तैराकी में केशवानंद के खिलाड़ियों ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 स्वर्ण, 13 रजत और 11 कांस्य सहित 64 पदक जीते। कुश्ती में 10 स्वर्ण और 6 रजत सहित 16 पदक, वुशु में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य सहित 12 पदक तथा वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य हासिल किए। इसके अलावा बैडमिंटन, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो और साइक्लिंग में भी खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
U-14 बैडमिंटन टीम ने चैंपियनशिप जीती, जबकि दिपांशु ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया। U-17 टेबल टेनिस में अव्वल कटारा ने रजत पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया। ताइक्वांडो में 1 स्वर्ण व 2 कांस्य तथा साइक्लिंग ट्रैक में 1 स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, टीम स्पर्धाओं में प्रत्येक खिलाड़ी के पदक को अलग-अलग गिना जाए तो खिलाड़ियों के पदकों की संख्या 400 से अधिक हो चुकी है।
मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम
संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, महेंद्र सारण, राहुल ढाका और साहिल चौधरी सहित विद्यालय प्रबंधन टीम ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल दल को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और पूरे केशवानंद परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। संस्थान शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। NEET, IIT, JEE और NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
“केशवानंद है तो मुमकिन है” के संदेश के साथ खिलाड़ियों ने पहले चरण में संस्थान का नाम रोशन किया।
Comments are closed.