हाॅकी एवं बैडमिंटन में प्रिंस एकेडमी सेमीफाइनल में

हाॅकी एवं बैडमिंटन में प्रिंस एकेडमी सेमीफाइनल में

हाॅकी एवं बैडमिंटन में प्रिंस एकेडमी सेमीफाइनल में

Sikar


जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रिंस एजुहब की टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।
होद में चल रही हाॅकी 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने राउमावि, लांपुआ को 5-0 से पराजित करके तथा रामपुरा, खंडेला में चल रही हाॅकी 17 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने राउमावि, लामुआ को 3-1 से पराजित कर दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
भढ़ाढर में चल रही बैडमिंटन 17 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस सैनिक स्कूल ने सैंटमेरी स्कूल, सीकर को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
श्रीमाधोपुर में चल रही सेपक टकरा 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने राउमावि, रेटा को 2-1 के सेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सीकर में चल रही वाॅलीबाॅल 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने राउमावि, गोवर्धनपुरा को 2-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इसके साथ ही कबड्डी, खोखो व बास्केटबाॅल में भी प्रिंस की टीमों ने लीग मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है।

Comments are closed.