डॉ रोलन “सरदार पटेल गौरव अवार्ड” से सम्मानित

समारोह में डॉ भजनलाल रोलन, पूर्व संयुक्त परिवहन आयुक्त एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान को “सरदार पटेल गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया है

राष्ट्रीय एकता दिवस, संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस व भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की १५१ वी जयंती के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउंडेशन एवं अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में डॉ भजनलाल रोलन, पूर्व संयुक्त परिवहन आयुक्त एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान को “सरदार पटेल गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। डॉ रोलन को यह अवार्ड सरदार पटेल व बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के जीवन पर पुस्तकों के लेखन व सामाजिक सेवा क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री जे के रंगा, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट पूर्व जजेज एसोसिएशन व अध्यक्षता माननीय चांसलर प्रो डॉ एच सी गणेशिया द्वारा की गई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मेयर श्रीमति शील धाभाई, अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम श्री राजेंद्र नायक, डॉ मूल सिंह नथावत आदि महानुभाव उपस्थित थे। 

Comments are closed.