जोधपुर में एक युवक के पेट में मिले 50 से अधिक सिक्के, दो दिन तक चली एंडोस्कोपी
शुक्रवार को एक 40 वर्षीय युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर ट्रोमा सेंटर पहुंचा, जहां पेट की जांच कराने पर पाया गया कि युवक पेट में कुछ सिक्के हैं.
जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा. वहीं, जांच में युवक के पेट में 50 से अधिक सिक्के होना पाया गया. यह देख डॉक्टर भी चौक गए, जहां एंडोस्कोपी की मदद से डॉक्टरों की टीम को सिक्के निकालने में सफलता मिली.

Comments are closed.