लक्ष्मणगढ़: नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव आता है धार्मिक रूप से मीनी बंगाल के रूप में नजर
सीकर के लक्ष्मणगढ़ कस्बा सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए शेखावाटी में जनक के रूप जाना जाता है तथा महोत्सव के दौरान धार्मिक रूप से मीनी बंगाल के रूप में नजर आता है.
सीकर के लक्ष्मणगढ़ शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव का वैसे तो सभी जगह मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना व महोत्सव का आयोजन होता है. लेकिन लक्षमनगढ कस्बा सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए शेखावाटी में जनक के रुप जाना जाता है तथा महोत्सव के दौरान धार्मिक रूप से मीनी बंगाल के रूप में नजर आता है. यहां करीब 3 दशक पूर्व सुक्ष्म रूप से ही सही तोदी कुई के पास सार्वजनिक रूप से विधिवत दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत हुई जो अब न केवल लक्षमनगढ बल्कि आसपास इलाकों व कस्बों में भी दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन होने लगा है.

लक्ष्मणगढ़ में भी एक दर्जन से अधिक स्थानों पर महोत्सव का आयोजन होता है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गा पूजा महोत्सव के विशाल धार्मिक आयोजन होते हैं. शारदीय नवरात्र के दौरान लक्षमनगढ कस्बा धार्मिक रूप से मीनी बंगाल का रूप धारण कर लेता है. यहां एक दर्जन से अधिक स्थलों पर हजारों श्रद्धालु रात की आरती में शामिल होते हैं जिनमें बढ़े -बुजुर्ग महिलाएं, युवाओं व बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहती है. भक्ति का ऐसा जुनून की आरती के समय पांडाल में सैकड़ों लोग भी झूमने लग जाते हैं. प्रवासी बन्धुओं का भी इस दौरान विशेष लगाव होने लगा है.

Comments are closed.