स्टूडेंट्स में वैज्ञानिक सोच से होगा राष्ट्र का विकास : डॉ भट्ट

शेखावाटी विवि में विद्यार्थियों से मिले डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनन्त नारायण भट्ट

डीआरडीओ में नाभिकीय औषधि (आईएनएमएएस) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनन्त नारायण भट्ट ने कहा कि स्टूडेंट्स में वैज्ञानिक सोच से ही राष्ट्र का विकास होगा। डॉ. भट्ट पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्रशासनिक भवन में विद्यार्थियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता : विकसित भारत की नींव है। उन्होंने रामायण और महाभारत के विभिन्न उदाहरण देकर स्टूडेंट्स को विज्ञान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से स्टूडेंट्स की ​जिज्ञासाओं को शां​त किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनन्त नारायण भट्ट ने कहा कि आज युवा विदेशी चीजों और विदेशी संस्कृति की तरफ भाग रहा है जबकि भारतीय संस्कृति उससे बेहतर है। इस अवसर पर उन्होंने स्टूडेंट्स के विज्ञान से संबंधित सवालों के जवाब भी दिए।

‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति और अनुसन्धान’ विषय पर पैनल डिस्कसन
इसी तरह भारतीय शिक्षण मंडल, युवा गतिविधि, जयपुर प्रान्त एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय सीकर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार शाम को ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति और अनुसन्धान’ विषय पर पैनल डिस्कसन हुआ। चर्चा में मुख्य वक्ता डीआरडीओ में नाभिकीय औषधि (आईएनएमएएस) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनन्त नारायण भट्ट के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अनिल कुमार राय और राजकीय विज्ञान महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र के सहआचार्य डॉ. चेतन जोशी शामिल हुए। संचालन भारतीय शिक्षण मंडल के डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने किया। पैनल चर्चा में नई शिक्षा नीति और विकसित भारत में विज्ञान के योगदान पर भी मंथन हुआ। शिक्षा के बदलते परिदृश्य में अनुसन्धान के साथ इससे जुड़ी चुनौतियां चर्चा की गई।

विज्ञान अनुसंधान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण आज
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में 25 अक्टूबर को विज्ञान अनुसंधान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण और विशेष संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। सुबह 10ः30 बजे से शुरू होनवाले इस कार्यक्रम में विवि की विज्ञान अनुसंधान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण भारतीय एयरोनॉटिकल सोसायटी के अध्यक्ष, रक्षा अनुसंधान एवं विकास के पूर्व सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व अध्यक्ष तथा रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. जी. सतीश रेड्डी द्वारा किया जाएगा।
कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत: युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व‘ विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम भी होगा। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. जी सतीश रेड्डी उपस्थ्ति रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि डीआरडीओ में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनन्त नारायण भट्ट, श्रीकृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय, सीकर के प्रबंधक चितरंजन सिंह और राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री (डॉ.) गजेंद्र पाल सिंह होंगे।

Comments are closed.