सीकर में महर्षि दयानंद सरस्वती जन्म शताब्दी समारोह…
राज्यपाल कटारिया और कानून मंत्री मेघवाल का विचार-विमर्श
सीकर के पिपराली में महर्षि दयानंद सरस्वती की द्वितीय जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि एक समय राजस्थान में संघ कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक स्थानों पर भी जगह नहीं मिलती थी। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद के ऋषि उद्यान आश्रम में संघ की विचारधारा का अध्ययन किया और इसे आगे बढ़ाने का कार्य किया।
कार्यक्रम में कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इतिहास में गलत लिखे गए तथ्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मीरा बाई को उनके पति नहीं, बल्कि देवर ने परेशान किया था। मंत्री ने यह भी कहा कि इतिहास में संशोधन करना हमारा दायित्व है। समारोह में ‘चतुर्वेद शतकम गोपुष्टमी महायज्ञ’ और श्री राम कथा के आयोजन के साथ महर्षि दयानंद की शिक्षाओं पर चर्चा की गई।
Comments are closed.