राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का बयान: शिक्षा और संस्कृति का महत्व…

आक्रमणों के बावजूद भारतीय संस्कृति को बचाने का आह्वान

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सीकर के पिपराली में आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती के द्विशताब्दी समारोह में भारतीय शिक्षा और संस्कृति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी के लिए जरूरी है और इसे अपनाकर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ में कहा कि भारत की संस्कृति पर आक्रमणकारियों ने आघात किया और धर्मांतरण का प्रयास किया, लेकिन वे हमारी श्रद्धा और भक्ति को मिटा नहीं सके।

नई शिक्षा नीति पर बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह नीतियां भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए नए ज्ञान की ओर ले जाती हैं। उन्होंने इसे देश के मूल्यों और परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम बताया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे। समारोह में श्री श्याम गौशाला की 21वीं वर्षगांठ पर आयोजित महायज्ञ और राम कथा मुख्य आकर्षण रहे।

Comments are closed.