युवा दिवस: फुटबॉल मैच में केएफसी ने बाजी मारी…

कोलीड़ा में विवेकानंद जयंती पर भारत स्वाभिमान द्वारा फुटबॉल मैच आयोजित

भारत स्वाभिमान सीकर के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस कार्यक्रम के तहत कोलीड़ा खेल स्टेडियम में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक बृजमोहन मील ने बताया कि मैच के दौरान केएफसी कोलीड़ा व केकेवीएस कोलीड़ा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के पहले हाफ के 15 वें मिनट में केएफसी चंद्रमोहन ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

जो मध्यांतर तक कायम रही। दूसरे हाफ के 10 वें मिनट में केकेवीएस पंकज शर्मा ने हेडर से गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच 1-1 गोल के स्कोर के साथ बराबरी पर खत्म हुआ। इसके बाद टाईब्रेकर करवाया गया जिसमे केएफसी ने 3-2 के अंतर से मैच जीत लिया। समापन कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के सौजन्य से विजेता, उप विजेता टीमों तथा मैन ऑफ दी मैच रहे अरमान गोरी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विजेता केएफसी की टीम को 1100 रुपए नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर बीएसटी संयोजक बृजमोहन मील, राष्ट्रीय खिलाड़ी मांगीलाल रेप्सवाल, शारीरिक शिक्षक मोहर सिंह मील, कोलीड़ा खेल विकास समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश जाखड़, प्रकाश मील, रमेश सोनी, रामपाल सिंह शेखावत, सत्यपाल मील, लालबहादुर शर्मा, अख्तर गौरी, प्रियंका चौधरी, प्रिया चौधरी, सानिया बानो सहित अनेक खिलाड़ी व संगठन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.