राष्ट्रनिर्माता का महाकुंभ श्री गंगानगर में ….

वर्तमान में राष्ट्र की बुनियाद पर हमला हो रहा है - प्रो योगेन्द्र यादव

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का 61 वां राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को गंगानगर में आयोजित किया गया।  ध्वजारोहण व शहिदों को श्रद्धांजलि देकर सम्मेलन की शुरुआत हुई।  मुख्य वक्ता प्रो योगेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र की बुनियाद खोखली करके शिक्षा को समाज से दूर किया जा रहा है। शिक्षा से संस्कृति का विकास होता है, संस्कृति से उन्नत समाज बनता है। शिक्षा के खिलाफ होने वाले षड्यंत्र के खिलाफ आवाज उठाई जानी चाहिए। इस आन्दोलन में सबकी सहभागिता होनी चाहिए।
STFI के महासचिव सी एन भारती ने नई शिक्षा नीति को केन्द्रीयकरण, व्यावसायिकरण व साम्प्रदायिकरण की नीति बताया।
पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, सभापति कमला चाण्डक ने शिक्षकों के कार्य को श्रेष्ठ बताते हुए सरकार द्वारा शिक्षा में बाधा पहुंचाने वाली नीतियों,गैर शैक्षणिक कार्य को शिक्षा के लिए घातक बताया। प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए नई शिक्षा नीति, UPS पेंशन योजना, संविदा शिक्षक भर्ती,स्थाई स्थानान्तरण नीति,4 शैक्षणिक सत्र की बकाया पदौन्नति, रिक्त पदों पर भर्ती करने करने सहित सभी मांगों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज को विज्ञापन की नहीं, विज्ञान की जरूरत है। पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने सरकार की बदनियती के बारे में बोलते हुए शिक्षा मंत्री के उल जलूल वक्तव्य को शिक्षक, शिक्षा,समाज के लिए हानिकारक बताया। मुख्य अतिथि अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने सरकारी विधालयों में संसाधनों के अभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से शिक्षा बजट में बढ़ोतरी की बात कहते हुए विधानसभा में शिक्षकों की मांग को उठाने का विश्वास दिलाया।

Comments are closed.