स्व.भंवर सिंह स्पष्टवादी, कुटुम्बपाल एवं पितृत्व भाव रखने वाले थे- महरिया…
पूर्व सरपंच ओला एवं धर्मपत्नी की मूर्ति का अनावरण
ग्राम पंचायत कुड़ली के पूर्व सरपंच स्व. भंवर सिंह ओला एवं उनकी धर्मपत्नी रामकोरी देवी की मूर्ति का अनावरण ग्राम कुड़ली में शुक्रवार को हुआ |
मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि स्व.भंवर सिंह ओला स्पष्टवादी, सरल, कुटुम्बपाल एवं पितृत्व भाव रखने वाले थे | उनके व्यक्तित्व से हमे प्रेरणा मिलती है | स्व.ओला अनेक पदों पर रहते हुए सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है | सबसे लंबे समय तक 60 वर्षों तक राजनीतिक सफर तय किया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व काबिना मंत्री और सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि भँवर सिंह जी संघर्ष की कहानी लंबी और अच्छी रही है | जीवन के अंतिम समय में पूर्णतया भक्ति भावना एवं सामाजिक कार्यों में समर्पित रहे |
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मूर्ति उन्हीं की लगती है जो जो सबको साथ लेकर चलता है | ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी थे भँवर सिंह जी जिन्होंने सभी को जोड़ कर रखा | जीवन भर चुनौतियो को अवसर मानकर संघर्ष संघर्षरत रहे | उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने कहा कि हमे स्व. ओला के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए | उनकी अपनत्व की भावना और सच्ची बात को सीधे सामने ही कह देना ने, एक अलग पहचान बनाई थी |
ग्राम पंचायत कुड़ली सरपंच संतोष देवी एवं स्व. ओला के पुत्र रतन सिंह ओला व सुल्तान सिंह ओला ने बताया कि कार्यक्रम के बाद उद्घाटनकर्ता मुख्य अतिथि सुभाष महरिया एवं अन्य अतिथियों ने स्व भँवर सिंह ओला और स्व. राम कोरी देवी की मूर्ति का अनावरण किया | इस अवसर पर रामबक्शा राम ओला, रामेश्वर ओला, सीता राम ओला, प्रभुदयाल ओला, बलवीर सिंह ओला, नंद कुमार ओला, महेंद्र ओला परमेश्वर ओला, गीता देवी, भूपेंद्र ओला, रामकुमार सिंह ने स्वागत किया | सुखदेव सिंह ओला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण दिया | शिक्षाविद दयाराम महरिया ने स्व. भँवर सिंह ओला और स्व. रामकोरी देवी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला | सुल्तान सिंह ओला ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार प्रकट किया | सुल्तान सिंह सुंडा ने चेतना गीत प्रस्तुत किया | संचालन ने किया राजेंद्र बीरड़ा ने किया |
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, न्यूरो केयर हॉस्पिटल जयपुर के निदेशक प्रसिद्द न्यूरोसर्जन डॉ एन सी पूनिया, पिपराली प्रधानमनभरी देवी, ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान अध्यक्ष इंजीनियर झाबरमल सीगड़ , कुड़ली सरपंच संतोष देवी, सीकर झुंझुनूं डेयरी चेयरमैन जीतराम मील, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव जयेश चौधरी, खोह महंत बिहारी दास जी महाराज, हरिद्वार के प्रफुल पंडित, मूर्तिकार रामरतन मंचस्थ थे |
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ माधव सिंह ,भूमि विकास बैंक पूर्व चेयरमैन चिरंजी लाल महरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया, पूरणमल सुन्डा, पूर्व तहसीलदार ओंकारमल मूंड, पिपराली ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष जगदीश फौजी,शहर अध्यक्ष राजेश सैनी, नवलगढ़ भाजपा नेता राजेश कटेवा, पूर्व राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सज्जन सिंह शेखावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर, रक्त मोटीवेटर बी एल मील, शिवसिंहपुरा सरपंच महावीर सैनी, दौलतपुरा सरपंच दिनेश आर्य, कुदन सरपंच सुल्तान सुंडा,भीराणा सरपंच बालू राम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य राजेश खाखल,अमृत ख्यालिया, धर्मेन्द्र डोरवाल कटराथल, सरपंच हरि सेवदा,सिहोट सरपंच झाबरमल ओला,सरपंच धनेश, रतन सिंह पिलानिया ,लखपत ओला, बीरबल सिंह आर्य, जीवण सिंह फगेड़ियां , एडवोकेट सूरजभान सिंह,पूर्व सरपंच मोहन सिंह, रामचंद्र आर्य, पूर्व वाइस चेयरमैन अशोक चौधरी,डॉ खेमचंद मील, पूर्व पार्षद महेश जाखड़, पार्षद हरिराम भड़िया, सरपंच प्रतिनिधि रेखाराम गढ़वाल, हरिसिंह गढ़वाल, विद्याधर पिलानिया, मदन भामू, जगन सिंह चाहर, रामनिवास मील,पूर्व प्रधान ताराचंद भूकर,शेर सिंह सुंडा, पवन ढाका, चंद ढाका, दुर्गा सिंह सुंडा, गणेश गढ़वाल, मोहन सिंह ओला, डॉ सी पी ओला,महावीर चौधरी, हरिराम बगड़िया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे |
Comments are closed.