प्रिंस स्कूल में अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन…

टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में कक्षा 10वीं व 12वीं के एडवांस बैचेज की टेस्ट सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, प्रिंसिपल एम. आर. अग्रवाल, सीमा राजपुरोहित, एकेडमिक हेड सुरेश सिंघल, कोर्डिनेटर्स व फैकल्टी मेंबर्स ने टॉपर्स विद्यार्थियों को मेडल, रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक जोगेंद्र सुण्डा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य केंद्रित, अनुशासित व प्रिप्लांड स्टडी अत्यंत जरूरी है। कार्यक्रम में प्रिंस स्कूल के समस्त स्टाफ मेंबर्स व हजारों विद्यार्थी शामिल हुए। संचालन व्याख्याता सुरेन्द्र सिंह ने किया।

Comments are closed.