अनिल तोदी बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सीकर जिलाध्यक्ष।
सीकर।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पंजीकृत) के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार सीकर के युवा उद्यमी अनिल तोदी को सम्मेलन की सीकर जिला इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही उन्हें जिला कार्यकारिणी के विस्तार हेतु निर्देशित किया गया है।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय स्तर पर महिला एवं युवा विंग के माध्यम से अग्रबंधुओं के हितार्थ विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों एवं योजनाओं का संचालन कर समाज को नई दिशा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
अनिल तोदी के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सीकर जिला चेयरमैन अमित चिरानिया,मणिशंकर खेतान, सज्जन अग्रवाल,पवन मोदी,सुरेश अग्रवाल, शुभम मोदी, मुरली मनोहर खेतान,नटवर बिंदल,शंभू दयाल मोदी,बृजमोहन मित्तल,अशोक बजाज
ओम कामदार,अंकित जोगाणी सहित अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि अनिल तोदी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी। साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए इस मनोनयन का स्वागत किया गया।