सीकर
शहीद परमेश्वर लाल राजकीय विद्यालय कंवरपुरा में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं गांव के नेशनल खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, प्रधानाचार्य, सरपंच एवं ग्रामवासियों ने मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गांव के भामाशाह भी मौजूद रहे। सरपंच गोवर्धन बाजिया ने सभी टॉपर्स और नेशनल खिलाड़ियों को 1100-1100 रुपये देकर सम्मानित किया। वहीं भामाशाह सुमित बिजारणिया ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया।
कार्यक्रम में विक्रम सिंह बिजारणिया, गोपाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। कंवरपुरा की नेशनल शूटर प्राची का भी विशेष सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की उपलब्धियां गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं तथा इससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी