प्रिंस के 4 विद्यार्थी 99.00 प्रतिशत से ऊपर
सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं रिजल्ट-2026 में शिक्षा नगरी सीकर के लिए फिर से गौरवशाली परिणाम रहे। सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिष मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल कर फिर से राष्ट्रीय पटल पर सीकर की पहचान बनायी है।
प्रिंस एकेडमी की तान्या सावनसुखा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर 99.80 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इंडिया टाॅपर रही है। तान्या ने इंग्लिश, पाॅलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी एवं पेंटिंग चारों में 100 में से 100 तथा हिस्ट्री में 100 में से 99 अंक हासिल किये हैं।
प्रिंस एकेडमी के 4 विद्यार्थियों ने रिकाॅर्ड 99.00 प्रतिशत से अधिक एवं 18 विद्यार्थियों ने 98.00 प्रतिशत से अधिक, 96 विद्यार्थियों ने 95.00 प्रतिशत से अधिक एवं 289 विद्यार्थियों ने 90.00 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शानदार रिजल्ट दिया है।
प्रिंस एकेडमी के निशु ने 99.60 प्रतिशत, हर्षिता, शिवम कुमावत ने 99.00 प्रतिशत, गरीमा धायल, सृष्टि परमार ने 98.80 प्रतिशत, पूजा ने 98.60 प्रतिशत, एकता बाजिया, इन्द्र सिंह, युवराज सिंह ने 98.40 प्रतिशत, दिव्यांशी सिंह, हर्षिता, जिया गोयल, प्रीति, शांतनु ढ़ाका, विधि त्रिवेदी ने 98.20 प्रतिशत तथा अनुष्का चौधरी व प्रिंस टेलर ने 98.00 प्रतिशत अंक हासिल कर ऑल इंडिया टाॅपर्स में जगह बनाई है।
ऐतिहासिक रिजल्ट पर प्रिंस एजुकेशन हब में जश्न का माहौल रहा। टाॅपर्स विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक एम.आर. अग्रवाल, मनोज ढ़ाका एवं प्रिंसिपल पूनम चौहान ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाइयां दी