केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किए खाटूश्यामजी के दर्शन

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किए खाटूश्यामजी के दर्शन

सीकर

जिले के खाटूश्यामजी कस्बे स्थित प्रसिद्ध बाबा श्याम की धार्मिक नगरी में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष, सांसद एवं केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सपरिवार बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर चिराग पासवान एवं उनके परिजनों का स्वागत किया तथा बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर श्याम आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर चिराग पासवान ने कहा कि बाबा श्याम यहां आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं तथा उनके दुख-दर्द दूर करते हैं। इसी कारण उन्हें हारे का सहारा कहा जाता है। उन्होंने श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
इस दौरान उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, तहसीलदार शैलजा शेखावत, थानाधिकारी पवन कुमार चौबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, गिरदावर कैलाश सिंह बारहठ, पटवारी रोहिताश सैपट सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsNewssikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update