सीकर
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सीकर जिला कार्यकारिणी का शपध ग्रहण समारोह बुधवार को तोदी नगर रिथत विद्या भारती पब्लिक स्कूल में समाजसेवी सीकर के पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के सानिध्य में आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि सीकर के पूर्व विधायक रतन जलधारी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई एवं मानवाधिकार आयोग के अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र एवं आईडी कार्ड से नहीं अपितु सही मानवाधिकार कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के द्वारा निर्धारित संविधान के अनुरूप लोक कल्याण के लिए सभी कार्यों को पूर्ण रुचि निष्ठा, उत्साह एवं समर्पण भाव से पूर्ण कर । केंद्रीय एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग जरूरतमंदों को लाभान्वित करना है। अन्याय, भृष्टाचार, महिला उत्पीड़न एवम शोषण के विरुद्ध आवाज उठाकर सबंधित को न्याय दिलवाने का कार्य करना ही मूल उद्देश्य है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजकुमार किरोड़ीवाल , अरूण मित्तल को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. राकेश सैनी को उपाध्यक्ष, डॉ. नवीन सैनी को सचिव, मुकेश सोनी को मीडिया प्रभारी, संजय चन्देल को महासचिव, अनिल सैनी, अशोक शर्मा को सह सचिव, लक्ष्मीकान्त खण्डेलवाल, सुनील खण्डेलवाल को संयुक्त सचिव, सुरेन्द्र कुमार एवं मनोज चंदेल को सदस् की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्या भारती संस्थान के प्रशासक सत्यवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे