जेईई एडवांस्ड में चयनित पीसीपी, प्रिंस की प्रतिभाओं को लाखों रू. के नकद पुरस्कार

ऑल इंडिया 225वीं रैंक हासिल विवेक को पाँच लाख रू. नकद पुरस्कार.

जेईई एडवांस्ड में चयनित पीसीपी, प्रिंस की प्रतिभाओं को लाखों रू. के नकद पुरस्कार
ऑल इंडिया 225वीं रैंक हासिल विवेक को पाँच लाख रू. नकद पुरस्कार.

 

सीकर

सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस ने जेईई एडवांस्ड 2026 में अनेकों टाॅप रैंकर्स देकर ऐतिहासिक परिणाम दिया है। चयनित प्रतिभाओं के सम्मान में पीसीपी में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 12वीं के साथ ऑल इंडिया ओवरऑल 225वीं रैंक हासिल कर सीकर कोचिंग्स के टाॅपर रहे विवेक गुप्ता को 5 लाख रू. का नकद पुरस्कार देकर परिवार सहित सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार 12वीं के साथ ऑल इंडिया ओवरऑल 469वीं रैंक हासिल नवदीप मान को 2 लाख रू. नकद पुरस्कार, 12वीं के साथ ऑल इंडिया ओवरऑल 677वीं रैंक हासिल बृजकिशोर को 1 लाख रू. नकद पुरस्कार एवं 12वीं के साथ ऑल इंडिया ओवरऑल 779वीं रैंक हासिल विकास ढकरवाल को 1 लाख रू. नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पीसीपी के दिव्यम अरोड़ा व राहुल कुमावत प्रत्येक को 51-51 हजार रू., आयुष सिंह, निखिल, प्रिंस धाकड़ व मीनाक्षी प्रत्येक को 21-21 हजार रू. तथा अनेकों प्रतिभाओं को 11-11 हजार रू. के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

चयनित प्रतिभाओं को माल्यार्पण, साफा पहनाकर, लैपटाॅप बैग, मोमेंटो, अम्ब्रेला, दीवार घड़ी देकर तथा अभिभावकों को साफा एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जेईई 2026 के माध्यम से पीसीपी, प्रिंस की 500 से अधिक प्रतिभायें आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी आदि के लिए चयनित हुई हैं। विद्यार्थियों की इस बड़ी सफलता पर आयोजित सम्मान समारोह में शानदार आतिशबाजी की गई एवं विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया। चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने पीसीपी, प्रिंस एजुहब के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा के संस्मरण शेयर करने के साथ ही प्रेरणादायक अनुभव भी साझा किये।

abtakhindi khabarhindi newsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanrajasthan hindi khabarshekhawati newsSikar