संकल्प से पाया सफलता का नया मुकाम
SIKAR
संघर्ष जितना बेहतर होगा, सफलता की चमक भी उतनी ही बेहतर होगी। यह साबित कर दिखाया है नीट परिणाम में अखिल भारतीय स्तर पर 344 वीं रैंक हासिल करने वाले मैट्रिक्स के होनहार छात्र आशीष चाहर ने।
आशीष के पिता श्री मुकेश कुमार चाहर भारतीय सेना में हैं व माता श्रीमती मंजू देवी गृहणी हैं। मूलतः जुगलपुरा, नीमकाथाना निवासी आशीष के पिता ने बताया कि आशीष के 10वीं की परीक्षा में मार्क्स उसकी आशा के अनुरूप नहीं आए थे और यही उसका टर्निंग पॉइंट साबित हुआ जब उसने तय किया कि मै नीट की परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। टेस्ट में आने वाले उतार चढ़ाव से प्रभावित हुए बिना वह अपनी तैयारी को बेहतर बनाने में जुटा रहा। परीक्षा की तैयारी के दौरान आशीष ने सामाजिक दूरियां बना के रखी और ना किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। आशीष ने बताया कि उसने नियमित रूप से मैट्रिक्स द्वारा प्रदान की जा रही क्लासेस और मार्गदर्शन को फॉलो किया, जिसके दम पर यह मुकाम हासिल हो सका है। आशीष इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ मैट्रिक्स नीट डिवीजन की फैकल्टी टीम को दिया है।