लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी का पदस्थापना एवं पुरस्कार समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व

लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी का पदस्थापना एवं पुरस्कार समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व

सीकर

लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी का पदस्थापना एवं पुरूस्कार समारोह का ‌एक निजी होटल में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों का माल्यार्पण से किया गया । गायक कुलदीप सिंह ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता गत वर्ष के अध्यक्ष लायन सीए उदेश घासोलिया ने की । समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ अंजना जैन ने सभी को‌ लायनवाद के‌ सिद्धांतों को अपनाते हुए मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया और नवीन कार्यकारिणी को शपथग्रहण करवा कर पदस्थापित किया। प्रांतीय प्रोटोकॉल अधिकारी लायन डा. कमल वशिष्ठ ने नवीन सदस्यों को शपथ दिलवाई।
समारोह में लायन सोमेन्द्र कुमावत को अध्यक्ष, लायन मनोज लुहारियां क्लब सचिव और लायन विजय कुमावत को क्लब कोषाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया ।  कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि लायन सीए राजीव लोचन शर्मा, रिजन चैयरमैन लायन मनोज अग्रवाल, जोन चैयरमैन लायन नरेश प्रधान, सीएएल लायन सम्पत्ति मिश्रा, लायन रामगोपाल बियानी, पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया ।
। सहसचिव‌ लायन‌ विनिका घासोलिया ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया क्लब द्वारा गत वर्ष 60 से अधिक सेवा कार्य सहित कुल 74 गतिविधियां की गई ।
क्लब द्वारा पिछले वर्ष बेहतरीन कार्य करने वाले पदाधिकारियों और गत वर्ष क्लब को सहयोग करने वाले भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में शेखावाटी के सभी 19 क्लबों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अवकाश बिल्खीवाल, प्रिति बिल्खीवाल, अविनाश सैनी, प्रिति सैनी, रजनीश पुरोहित, श्रीकांत पुरोहित और दिपिका पुरोहित ने क्लब सदस्यता गृहण करी ।
कार्यक्रम में सीकेएस हास्पिटल, जयपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. शैफी जरिवाला और कास्मेटिक सर्जरी विशेषज्ञ डा. आकांक्षा वशिष्ठ ने स्वास्थ्य परिचर्चा में सेहतमंद रहने के टिप्स दिये।
कार्यक्रम का संचालन जोन चैयरमैन लायन नरेश प्रधान ने किया । लायन रेणु लुहारियां और लायन अनिता कुमावत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
abtakhindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan hindi khabarshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update