जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फ्लोरेटो ने जीते 35 पदक
जयपुर में आयोजित सीआईएससीई जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 पदक जीते हैं।
फ्लोरेटो ने अंडर-14 व अंडर-17 वर्गों में 15 स्वर्ण, 13 रजत व 7 कांस्य पदक जीतने के साथ ही विजेता की ट्राॅफी भी अपने नाम की है।अंडर-14 वर्ग में रोहित यादव व मोहित ने 4-4 स्वर्ण पदक, प्रियांशु चौधरी ने 3 स्वर्ण व 1 रजत पदक, परम महला ने 1 स्वर्ण, 2 रजत, क्रिस ने 1 रजत व दक्ष मूंड ने 1 कांस्य पदक जीता।
इसी प्रकार अंडर-17 में शुभम श्योराण ने 1 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक, धीरज मीणा ने 1 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य पदक, हर्षित ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक, सुनील बेरवाल ने 2 रजत व 1 कांस्य पदक, अभिषेक यादव ने 1 रजत व 1 कांस्य पदक, गर्वित डुडी, प्रियांशु शर्मा व आयुष तीनों ने 1-1 रजत पदक तथा अभिषेक आर्यन ने 1 कांस्य पदक जीता।
खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर फ्लोरेटो प्रबंध निदेशिका डा. मिनाली सुण्डा एवं प्रिंसिपल रिंकू शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों व अभिभावकों को बधाइयां दी।