जेईई एडवांस्ड में सीएलएसी का शानदार परचम, शुभम जांगिड ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 652

जेईई एडवांस्ड में सीएलएसी का शानदार परचम, शुभम जांगिड ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 652

जेईई एडवांस्ड में सीएलएसी का शानदार परचम, शुभम जांगिड ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 652
सीकर।

नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के लिए देशभर में विख्यात संस्थान सीएलसी ने जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार परिणाम देते हुए एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट परिणामों की गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखा है। परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि सीएलसी के प्रतिभाशाली छात्र शुभम जांगिड ने ऑल इंडिया स्तर पर 652वीं रैंक तथा ओबीसी श्रेणी में ऑल इंडिया 109वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान, सीकर और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। इसके अलावा हर्षित ने अपनी श्रेणी में ऑल इंडिया 92वीं रैंक, हर्षित मेहरा ने 249वीं, ललित अग्रवाल ने 303वीं, मिलन ने 776वीं, रामबाबू शर्मा ने 870वीं, गौरव ने 892वीं, मयंक अग्रवाल ने 1104वीं, मानस व्यास ने 1178वीं, योगेश ने 1244वीं, अनीश ने 1372वीं, पृथ्वीराज ने 1572वीं, तमन्ना यादव ने 1714वीं, यतिन यादव ने 1729वीं, राजेश मावलिया ने 1913वीं, मिलन नैन ने 2054वीं तथा उत्कर्ष कौशिक ने 5215वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। चौधरी ने बताया कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, नियमित टेस्ट अभ्यास तथा सीएलएसी की अनुभवी शिक्षक टीम के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सीएलसी में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें मजबूत कॉन्सेप्ट, बेहतर प्रश्न समाधान क्षमता, समय प्रबंधन, परीक्षा रणनीति तथा प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान किया जाता है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। सीएलसी का नियमित टेस्ट सिस्टम, अपडेटेड स्टडी मटेरियल, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की प्रगति पर निरंतर निगरानी ही संस्थान की सबसे बड़ी ताकत है। परिणाम घोषित होने के बाद सीएलसी परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा पूरे सीएलसी परिवार ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

abtakCLC sikarhindi khabarhindi newsNewsrajasthanrajasthan hindi khabarrajasthan khabarrajasthan newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update