ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डेज कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डेज कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सीकर

मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार राज्य के स्कूली किशोरों को विधिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समसामयिक सामाजिक-कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए संचालित राज्यव्यापी फ्लैगशिप कार्यक्रम ट्रांसफॉमेर्टिव ट्यूजडे के अंतर्गत अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर रूपा गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर शालिनी गोयल द्वारा 5 मई 2026 को “साइबर सुरक्षा जागरूकता, संरक्षण एवं न्याय तक समावेशी पहुंच” विषय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भढाढर, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल के तहत स्कूली विद्यार्थियों को साइबर अपराध, बाल विवाह, घरेलू हिंसा एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार, सोशल मीडिया के संभावित खतरों एवं साइबर सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करते हुए उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं वर्तमान सामाजिक-कानूनी मुद्दों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की समस्याओं, जिज्ञासाओं एवं सुझावों के निवारण के लिए “कोर्ट वाली दीदी” नामक शिकायत पेटिका विद्यालय परिसर में आगामी तीन दिवसों के लिए स्थापित की गई है, जिससे विद्यार्थी अपनी शिकायतें एवं सुझाव गोपनीय रूप से प्रस्तुत कर सकें

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newssikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update