नीट 2026 में सीएलसी का शानदार प्रदर्शन, लगातार एक और ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा कायम
सीकर।
नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के लिए देशभर में प्रतिष्ठित संस्थान सीएलसी ने एनटीए द्वारा घोषित नीट-2026 के परिणाम में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा है। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एक बार फिर सीएलसी को देश के अग्रणी संस्थानों में स्थापित किया है। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि इस वर्ष भी सीएलसी के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय स्तर पर उल्लेखनीय रैंक प्राप्त कर संस्थान की गौरवशाली उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने बताया कि विवेक मीणा ने एसटी वर्ग में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक प्राप्त करते हुए ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 260 हासिल की है। वहीं गंगा सिंह ने ईडब्ल्यूएस वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 10 तथा ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 212 प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त युगप्रकाश ने जनरल वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 196 एवं ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 298 प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। चौधरी ने बताया कि अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार वर्षा ने जनरल वर्ग में कैटेगरी रैंक 342 एवं ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 540, पुष्पेंद्र सैन ने ओबीसी वर्ग में कैटेगरी रैंक 170 एवं ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 570, नवीन जांगिड़ ने ओबीसी वर्ग में कैटेगरी रैंक 174 एवं ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 580, गोविंद सैनी ने ओबीसी वर्ग में कैटेगरी रैंक 260 एवं ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 840, कुणाल चौधरी ने ओबीसी वर्ग में कैटेगरी रैंक 290 एवं ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 926, निशा कुमावत ने ओबीसी वर्ग में कैटेगरी रैंक 303 एवं ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 975, तथा अंकुर ने ओबीसी वर्ग में कैटेगरी रैंक 311 एवं ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 994 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। चौधरी ने कहा कि यह शानदार परिणाम सीएलसी की अनुभवी शिक्षक टीम, नवीनतम परीक्षा पैटर्न पर आधारित अपडेटेड स्टडी मटेरियल, नियमित ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज, सूक्ष्म प्रदर्शन विश्लेषण, व्यक्तिगत अकादमिक मार्गदर्शन तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रबंधन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सीएलसी का लक्ष्य केवल विद्यार्थियों का चयन कराना नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ रैंक दिलाकर देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों तक पहुँचाना है। नीट-2026 के परिणाम घोषित होने के बाद सीएलसी परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। सफल विद्यार्थियों का शिक्षकों एवं अभिभावकों ने स्वागत एवं सम्मान किया। सीएलसी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।